फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Foundation Day Celebrated Grandly; 'UP 79' Souvenir Unveiled

Auraiya News: भव्य तरीके से मना स्थापना दिवस, यूपी 79 स्मारिका विमोचन

Thu, 17 Sep 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 17 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Foundation Day Celebrated Grandly; 'UP 79' Souvenir Unveiled
यूपी 79 स्मारिका पुस्तक का विमोचन करते अतिथि। स्रोत:आयोजक
औरैया। जिले का स्थापना दिवस शहर के तिलक महाविद्यालय में भव्यता के साथ मनाया गया। फूलगंज सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर यूपी 79 स्मारिका पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया। उन्होंने अन्य अतिथियों के साथ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण किया। राकेश सचान, पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत, विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता और दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने स्मारिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि 17 सितंबर 1997 को सृजन के बाद औरैया लंबे समय तक विकास से वंचित रहा। उन्होंने बताया कि 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद इसका सर्वांगीण विकास हो रहा है। राकेश सचान ने विश्वास जताया कि 2047 तक औरैया एक विकसित जनपद बनेगा। कार्यक्रम में 12 अगस्त 1942 को तहसील प्रांगण में शहीद हुए क्रांतिकारियों पर आधारित वृत्तचित्र का प्रसारण हुआ। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। हर गोविंद तिवारी समेत कई लोग मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वकीलों के संघर्ष को सराहा
औरैया। जिला बार एसोसिएशन ने न्यायालय परिसर में एक समारोह आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता देवेंद्र त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि शहर की जनता, व्यापारी और वकीलों के संघर्ष से ही औरैया जिला अस्तित्व में आया। देवेंद्र त्रिपाठी ने संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला के योगदान को सराहनीय बताया। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने 17 सितंबर 1996 को अस्तित्व में आए जिले की प्रतिवर्ष वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया। (संवाद)


वर्ष 2000 में घोषित हुआ न्यायिक जिला
कार्यक्रम के संयोजक सुनील दुबे, अभिषेक शुक्ला और शिवम शर्मा ने सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य से विरत रहने की जानकारी दी। वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर शर्मा ने बताया कि जिला गठन के बाद जनवरी 2000 में इसे न्यायिक जिला घोषित किया गया। इसका शुभारंभ 30 जनवरी 2000 को उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनके मित्रा ने किया। इससे वकीलों का बड़ा परिवार वकालत में सेवारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed