फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Former SP minister drives car on under-construction road, BJP takes a dig at him

Auraiya News: निर्माणाधीन सड़क पर सपा के पूर्व मंत्री ने निकाली कार, भाजपा ने लिया आड़े हाथ

Sun, 15 Feb 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 15 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Former SP minister drives car on under-construction road, BJP takes a dig at him
फोटो-50- भाजपा प्रदेश संगठन के एकाउंट से किया गया पोस्ट। स्रोत:सोशल मीडिया - फोटो : सांकेतिक
बिधूना (औरैया)। निर्माणाधीन सड़क पर सपा के पूर्व मंत्री का वाहन निकलने का वीडियो इन दिनों खूब चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश संगठन से लेकर विधायक व सांसदों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रतिकि्रया देना शुरू कर दिया है। इस वीडियो के आधार पर सपा पर कटाक्ष किया जा रहा है। उधर, शुक्रवार को एसडीएम ने भी गांव में सड़क पर नजर डाली है।
एरवाकटरा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर खास में लोक निर्माण विभाग आरसीसी सड़क का निर्माण करा रहा। वायरल हुए वीडियो में 12 फरवरी को समाजवादी पार्टी के एक पूर्व मंत्री की कार इस निर्माणाधीन सड़क के बीच से गुजरती दिखाई दे रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया था, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

इस वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। जिसका दायरा अब प्रदेश भर में फैल गया है। भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से इस वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रतिकि्रया भी दी गई है। इसमें कहा गया है कि यह वीडियो सपा का चरित्र दर्शा रहा है। पोस्ट में लिखा गया है कि सपा नेता का वाहन निर्माणाधीन सड़क से निकलना यह दर्शाता है कि उन्हें न जनता की चिंता है और न ही विकास की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया ने बताया कि ग्रामीणों ने खराब गुणवत्ता की सड़क बनाए जाने की शिकायत की थी। ऐसे में निरीक्षण किया था। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उधर, बताया जा रहा है कि मंत्री का गांव पास में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed