फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   forgive the debts of farmers

सरकार बनी तो माफ होगा किसानों का ऋण

Tue, 14 Feb 2017 10:35 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Tue, 14 Feb 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
forgive the debts of farmers
सभा को संबोधित करते केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभा में सपा कांग्रेस व बसपा को आड़े हाथों लिया। सभी पार्टियों पर भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर किसानों का ऋण माफ होगा और गुंडे जेल जाएंगे। उन्होंने जनसभा में पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। कहा कि भारत कमजोर नही है। अब राष्ट्र स्वाभिमान से कोई समझौता नही होगा।
विज्ञापन


जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगे। कई मंत्री जेल गए मगर भाजपा सरकार पर कोई आरोप नही लगा। यूपी की जनता ने लोकसभा के चुनाव में 70 साल बाद गैर कांग्रेसी सरकार बनाने का काम किया। कहा कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिये नही समाज बनाने के लिये होती है। भाजपा की प्रदेश में सरकार बनते ही कानून का राज होगा। गुंडे जेल में होंगे। जनता के बीच अमन चैन का माहौल होगा।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही छह माह में किसानों को ऋण माफ कर दिया जाएगा। पांच साल में 70 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। स्नातक तक की शिक्षा मुफ्त दी जायेगी। यदि घर में बेटी पैदा होती है तो उसके लिए 50 हजार का विकास बांड खरीदा जायेगा। उन्होंने कहा कि हमने साड़ी देकर यह साबित किया कि हम छेड़ते भी नही है और अगर बात अस्मत पर हो तो छोड़ते भी नही। इसलिए सर्जिकल स्ट्राइक में आतंकियों को पाकिस्तान में घुसकर मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बिधूना की जनता से कहा कि सरकार बनने के बाद रोडवेज स्टैंड का भी उद्घाटन कराया जाएगा। जनसभा को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक, प्रदेश मंत्री गीता शाक्य,  प्रत्याशी विनय शाक्य, लाखन सिंह राजपूत, मंजू सिंह सेंगर, रामपाल सिंह पाल, राना तिवारी आदि ने भी संबोधित किया। जनसभा का संचालन अनिल गुप्ता व अध्यक्षता रामबाबू मिश्रा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed