{"_id":"69f650ac743bdf9b820c8955","slug":"food-items-have-become-expensive-due-to-the-increase-in-the-price-of-commercial-gas-cylinders-auraiya-news-c-211-1-aur1006-144135-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ने से खानपान सामग्री हुई महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ने से खानपान सामग्री हुई महंगी
Sun, 03 May 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 03 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
औरैया। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की कीमतों में लगी आग अब ग्राहकों को झुलसाएगी। ग्राहकों को महंगाई झेलनी पड़ेगी। यह बात हम नहीं कह रहे हैं। रेहड़ी पर बिक्री होने वाली सामग्री के भाव में आए उछाल इसको बयां कर रहे हैं।
गैस सिलिंडर आधारित इस व्यवसाय से जुड़े लोगों ने थाली में सामग्री को भी घटाया है। साथ ही दाम भी बढ़ा दिए हैं। इसके पीछे वो मजबूरी के तौर पर व्यावसायिक गैस सिलिंडर के बढ़े हुए दामों का हवाला दे रहे हैं।
शहर में बड़े पैमाने पर सुभाष चौराहे से लेकर संजय गेट, तिलक इंटर कॉलेज के बाहर और दिबियापुर रोड पर रेहड़ी लगती हैं। यहां फास्टफूड से लेकर वेज बिरयानी के लिए शाम के समय बड़े पैमाने पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ती है लेकिन अब इसका लुत्फ उठाने के लिए ग्राहकों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। असल में सिलिंडर के रेट बढ़ने से दुकानदारों ने आइटम के रेट बढ़ा दिए हैं, वहीं मिलने वाले आइटम की मात्रा भी कम कर दी है।
विज्ञापन
कारोबारियों के मुताबिक व्यावसायिक गैस सिलिंडर के लिए उन्हें जद्दोजहद करनी पड़ रही है। साथ ही अब इसका भाव तीन हजार रुपये के पार चला गया है। 20 रुपये में मिलने वाली हाफ प्लेट वेज बिरयानी अब 30 रुपये में मिलेगी। यही नहीं फास्टफूड के आइटम में पावभाजी में तो 20 रुपये का उछाल आया है।
40 रुपये की हाफ प्लेट पावभाजी अब 60 रुपये में मिलेगी। चूंकि इसे बनाने में सबसे ज्यादा गैस की खपत होती है। चाऊमीन की प्लेट 30 की जगह अब 40 रुपये की हो गई है। 20 के चार मोमोज अब 30 रुपये के हो गए हैं। रेहड़ी पर मिलने वाली बिढ़ई से लेकर कचौड़ी का भाव 40 से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया है।