फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Food Department team conducts raid; moldy *laddus* destroyed.

Auraiya News: खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा, फफूंदी लगे लड्डू नष्ट कराए

Sun, 09 Aug 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 09 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Food Department team conducts raid; moldy *laddus* destroyed.
मोतीचूर के लड्डू का नमूना लेते अधिकारी।संवाद - फोटो : सांकेतिक
बिधूना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को क्षेत्र व कस्बे में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने दो जगहों पर छापा मारकर बूंदी और मोतीचूर के लड्डू के चार नमूने लिए। वहीं, सलेमपुर से आपूर्ति किए जा रहे मिश्रित दूध का भी नमूना लिया गया। इसको मिलाकर कुल पांच नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले रामलीला मैदान के पास स्थित एक मकान में मोतीचूर लड्डू बनने वाली जगह पर छापा मारा। यहां भंडारित बूंदी और मोतीचूर के लड्डू के नमूने लिए गए। इसके बाद मोहल्ला किशोरगंज स्थित दूसरी जगह की जांच की गई। यहां से भी बूंदी और मोतीचूर के लड्डू के नमूने लिए गए।
विज्ञापन


यहां मौके पर करीब 20 किलो फफूंदी लगे मोतीचूर के लड्डू मिलने पर उन्हें गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया। इसके बाद टीम ने चदरपुर तिराहा पहुंचकर ठेलों पर खुले में बेची जा रही अत्यधिक रंगीन आलू फिंगर को नष्ट कराया। कारोबारियों को खाद्य पदार्थों में मानक के विपरीत रंगों का प्रयोग न करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित कारोबारियों को सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी पांच नमूने खाद्य विश्लेषक की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed