{"_id":"5ff0b8268ebc3e410f76102a","slug":"fog-in-day-rain-in-night-auraiya-news-knp6036357127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का सितम जारी, अलाव और हीटर सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम जारी, अलाव और हीटर सहारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। नए साल में सर्दी का सितम बढ़ रहा है। साल के दूसरे दिन शनिवार सुबह से शाम तक शीत लहर और घने कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दोपहर में हल्की धूप खिली थी, लेकिन इससे राहत नहीं मिली। रात को बारिश से गलन और बढ़ गई। लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते दिखे। मौसम वैज्ञानिकों ने पांच जनवरी तक ऐसे ही मौसम रहने के आसार जताए हैं।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा। दिन में हवाएं छह से 17 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी दिशा में और रात में सात से 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पूरब दिशा में चलीं। मौसम में आर्द्रता अधिकतम 82 प्रतिशत और न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई। पांच जनवरी तक न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री रहने के आसार हैं।
अन्ना मवेशियों के लिए अलाव की राख बनी सहारा
अन्ना मवेशियों को गोशाला में बंद करने की कवायद के बीच ये दृश्य भी सामने आ रहे हैं। शहर में अन्ना मवेशी घूम रहे हैं। गोशालाओं में जहां बंदोबस्त कम हैं वहीं सड़कों पर मवेशियों के लिए अलाव की राख ही सहारा नजर आ रही है।