फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Focus on goals relative recovery officer

लक्ष्यों के सापेक्ष वसूली पर ध्यान दें अधिकारी

Thu, 07 May 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 07 May 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Focus on goals relative recovery officer

जिलाधिकारी ने लक्ष्यों के सापेक्ष वसूली पर ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। डीएम माला श्रीवास्तव  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को कर-करेत्तर मासिक समीक्षा बैठक में बोल रही थीं। डीएम ने हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही गेस्ट हाउसों पर विशेष निगरानी कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन



 
समीक्षा दौरान आबकारी विभाग की 552 लाख लक्ष्य के सापेक्ष 635 लाख रुपये की वसूली प्रगति पाए जाने पर डीएम ने विभागीय अधिकारी की पीठ थपथपाते हुए इस वित्तीय वर्ष में बेहतर प्रगति को प्रेरित किया। डीएम ने 130 ईंट-भट्ठों पर अवशेष टैक्स वसूली के निर्देश दिए।
विज्ञापन



गेहूं खरीद 2015 की समीक्षा के दौरान डीएम ने धीमी खरीद पर नाराजगी जताते हुए खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।


 
उन्होंने हर्ष फायरिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को गेस्ट हाउसों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि इसमें संबंधित थानाध्यक्षों से सहयोग लिया जाए। डीएम ने राजस्व संबंधी वसूली प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम इंद्रपाल उत्तम, एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, तहसीलदार सदर रामनयन, अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed