{"_id":"d13396186c74eea5067cee9fc1b48d67","slug":"flyover-to-be-built-along-the-service-road-and-sewer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाई ओवर किनारे सर्विस रोड व नाला बनाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाई ओवर किनारे सर्विस रोड व नाला बनाया जाए
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 15 Feb 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के बीचोंबीच रेलवे क्रासिंग पर बने फ्लाईओवर के किनारे सर्विस रोड निर्माण न होने से लोग परेशान हैं। वहीं फफूंद चौराहे से असेनी तक विलरायां पनवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इससे जाम की समस्या पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष शीला गुप्ता ने सर्विस रोड एवं क्षतिग्रस्त सड़क दुरुस्त कराए जाने के लिए डीएम से मुलाकात कर पत्र सौंपा है।
अध्यक्ष शीला गुप्ता ने पत्र में कहा कि नगर के बीचोंबीच रेलवे क्रासिंग पर बने ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड नहीं बनाया गया है। निर्माण करने वाली संस्था ने मानक अनुरूप कार्य नहीं किया। साथ ही अधूरा निर्माण कार्य छोड़कर संस्था चली गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। पुल के नीचे चारों तरफ गलियां हैं। सर्विस रोड खराब होने का बदमाश लाभ उठाते हैं। सर्राफा व्यापारी के साथ पिछले दिनों हुई घटना में भी बदमाशों ने खराब रास्ते का लाभ उठाया था।
विज्ञापन
पत्र में कहा कि ओवरब्रिज बनाने वाली संस्था को बुलाकर सर्विस रोड एवं नाला बनवाया जाए। संस्था यदि न बनाए तो जमानत राशि जब्त कर किसी अन्य संस्था से कार्य कराया जाए ताकि राहगीरों एवं व्यापारियों को समस्या से निजात मिल सके।
इसके साथ ही फफूंद चौराहे से असेनी तक विलरायां पनवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
नगर पंचायत अध्यक्ष शीला गुप्ता के पति एवं व्यापारी नेता सुखलाल गुप्ता ंने संबंधित पत्र डीएम व एसपी को दिया है। ताकि समस्या का समाधान हो सके। व्यापारी अनिल गुप्ता, सत्यप्रकाश पांडेय, अंकित राठौर, सुबोध शुक्ला, श्रीप्रकाश पोरवाल आदि मौजूद रहे।
एसपी दे चुके संस्था पर एफआईआर कराने का आश्वासन - दिबियापुर ( औरैया )। तीन दिन पूर्व दिबियापुर थाने पहुंचे एसपी मनोज तिवारी से व्यापारी नेता सुखलाल गुप्ता ने सर्विस रोड खराब होने के कारण क्राइम बढ़ने की शिकायत की थी।
एसपी ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर आश्वासन दिया था कि यदि कार्यदायी संस्था कोई सुनवाई नहीं करती तो उसके खिलाफ व्यापारियों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हालांकि अभी तक इस पर कोई प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो पाई है।
बता दें कि अप्रैल 2014 में ओवरब्रिज पर यातायात प्रारंभ हो गया था। ओवरब्रिज के किनारे सर्विस रोड, नाला का निर्माण कार्य तब से ही अधूरा पड़ा है।