फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Flood water making residents of Ratha Bujaua sick

Auraiya News: रठा बुझौआ के बाशिंदों को बीमार बना रहा बाढ़ का पानी

Wed, 25 Sep 2024 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Flood water making residents of Ratha Bujaua sick
रुरुगंज। अहनैया नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर अब लोगों को बीमार करने लगा है। एरवाकटरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर खास के मजरा रठा बुझौआ में अहनैया नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में गांव की गलियों में भरे पानी में काई जमने लगी है। इससे लोग बीमारी की चपेट में आने लगे हैं।
विज्ञापन


हालांकि तहसील के अधिकारी बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं। संभावित कटान व बाढ़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया है। एसडीएम ने रठा बुझौआ आदि गांवों का दौरा किया था। इसके साथ ही एसडीएम निखिल राजपूत ने अहनैया नदी के ओवरफ्लो होने से गांव में लगातार हो रही पानी की बढ़ोतरी को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि बाढ़ के दौरान जलभराव होने से उनकी सैकड़ों बीघा भूमि में धान की फसल डूब चुकी है। सचिव मुशीर अहमद ने जेसीबी की मदद से जाम पड़े नालों की सफाई भी कराई थी। लेकिन सेफन नाला से पानी निकल रहा है। लेकिन मुख्य मार्ग पर भरा तीन फिट पानी से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो24एयूआरपी07- स्कूल पानी से घिरने पर रसोइया के घर के बाहर पढ़ते बच्चे। संवाद
पानी से घिरा स्कूल, रसोइया के घर के बाहर लग रही कक्षा
प्राथमिक विद्यालय बुझौआ में चारों ओर पानी भरा है। इससे वहां बच्चे नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में गांव की ही रसोइया बीनू देवी के घर के बाहर बरामदे में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। प्रधानाध्यापक राम मिलन ने बताया कि विद्यालय परिसर में पानी भरा होने के कारण अस्थाई व्यवस्था की गई है। जिसमें दो सहायक अध्यापक व दो शिक्षामित्र हैं।



संक्रमण की चपेट में आए ग्रामीण
अब रठा बुझौआ गांव में फैलने लगी बीमारी से कई लोग वायरल फीवर बीमारी की चपेट में आने से लोग बीमार हो चुके हैं। गांव के मुकेश कुमार, ब्रजेश कुमार टायफाइड से पीड़ित हैं। रामचंद्र का प्लेटलेट्स कम है। उनका इलाज दूसरी जगह हो रहा है। रठा निवासी प्रमोद कुमार का सैफई में इलाज चल रहा है। सत्यवीर का इलाज प्राइवेट अस्पताल में हो रहा है। राजकुमार इटावा में इलाज करवा रहे हैं। कप्तान सिंह का इलाज सैफई में हो रहा है। गेंदालाल का नाती बीमार है। लोगों को बीमारी अधिक फैलने की चिंता सता रही है।

बोले जिम्मेदार-----
‘जलभराव वाले गांवों में लगातार नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य टीमें भेजी जा रही हैं। तहसील के अधिकारी भी लगातार निरीक्षण करते हुए समस्या को दूर कराने का प्रयास कर रहे हैं। जहां तक फसलों के नुकसान का मामला है, इसके लिए जलभराव की समस्या दूर होते ही फसलों का सर्वे कराया जाएगा। किसानों को मुआवजा भी दिलाया जाएगा।
-महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed