फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five contract doctors found, health services will improve in CHC

Auraiya News: पांच संविदा डॉक्टर मिले, सीएचसी में बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Sat, 01 Feb 2025 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Five contract doctors found, health services will improve in CHC
औरैया/दिबियापुर। देर से ही सही। मगर सरकारी मशीनरी दुरुस्त आईं। लंबे समय से सीएचसी दिबियापुर को संविदा पर चार डॉक्टर मिल गए हैं। वहीं, फफूंद पीएचसी में भी एक डॉक्टर की तैनाती की गई है। ऐसे में संविदा पर पांच डॉक्टर नियुक्त हुए हैं। इससे सीएचसी में चली आ रही डॉक्टरों की कमी की समस्या कुछ हद तक दूर होगी, साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर मिलेंगी।
विज्ञापन

सीएचसी दिबियापुर के कंधे पर इलाके की 73 ग्राम पंचायतों और फफूंद व दिबियापुर नगर पंचायतों की आबादी के बेहतर स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है। सीएचसी की स्थापना के समय यहां पर डॉक्टर के छह पद स्वीकृत हुए थे। डॉक्टर मिले भी थे। सेवाएं भी बेहतर हुई थीं, लेकिन चिकित्सकों के स्थानांतरण व रिटायरमेंट के साथ पद रिक्त होते चले गए। मगर रिक्त पदों पर डॉक्टर तैनात नहीं हो पाए। मौजूदा समय में अधीक्षक डॉ. विजय आनंद समेत डॉ. धर्मेंद्र कुमार की तैनाती है, लेकिन प्रयागराज के कुंभ मेले में डॉ. धर्मेंद्र कुमार की ड्यूटी में है। मार्च तक वह कुंभ में ही रहेंगे। ऐसे में अकेले अधीक्षक यहां की व्यवस्थाओं को संभाले हैं।
विज्ञापन

सीएचसी की ओपीडी में 250 मरीज रोजाना आते हैं। इन्हें अकेले संभालना मुश्किल हो रहा था। अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी की समस्या को लेकर अमर उजाला ने 18 जनवरी के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसे देखते हुए अभी हाल ही में स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी की समस्या को दूर करने के लिए संविदा डॉक्टर के साक्षात्कार हुए थे। इस चयन प्रक्रिया में सीएचसी दिबियापुर को अब संविदा पर चार डाक्टरों की तैनात कर दी गई है, इनमें दिबियापुर के मुहाल रामकृष्ण नगर की डॉ. रश्मि यादव, आरबीएसके की डॉक्टर डाॅ. शिवानी दीप, डाॅ. पल्लवी शामिल हैं। वही, फफूंद पीएचसी में भी लंबे समय से खाली डॉक्टर के रिक्त पर डाॅ. साधना यादव की नियुक्ति की गई है। सरकारी अस्पतालों में संविदा पर डॉक्टरों की नियुक्त से क्षेत्रीय लोगों में खुुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article