फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Five acres of government land freed from encroachment in Sehud, Mini Kakor will be built

Auraiya News: सेहुद में कब्जा मुक्त हुई पांच एकड़ सरकारी जमीन, बनेगा मिनी ककोर

Fri, 22 Nov 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Five acres of government land freed from encroachment in Sehud, Mini Kakor will be built
औरैया। दिबियापुर के समीप सेहुद मौजा में कब्जा गईं कई सरकारी जमीनों को जिला प्रशासन ने मिशन समाधान के तहत कब्जा मुक्त कराया। दिबियापुर-औरैया मार्ग से सटी पांच एकड़ जमीन पर मिनी ककोर मुख्यालय बनेगा।
विज्ञापन

सेहुद मौजा में बेशकीमती जमीनों पर जिला प्रशासन की पड़ी नजर मील का पत्थर साबित हो रही है। इस जमीन पर दोबारा कब्जा न हो इसे लेकर विभागीय अधिकारियों ने सरकारी विभागों के दफ्तरों को बनाए जाने का फैसला लिया है। जमीन आवंटन की कवायद में डीएफओ कार्यालय को संस्तुति दे दी गई है। वहीं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, कृषि उप निदेशक कार्यालय, बाल विकास विकास का सीडीपीओ कार्यालय को लेकर जमीन आवंटित कर दी गई है। वहीं जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय समेत कई विभाग इस कवायद में कतार में लगे हुए हैं। वहीं यहां पर स्टेडियम के लिए जमीन पहले ही आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन


सेहुद में कब्जा मुक्त हुई जमीन पर सरकारी विभागों के दफ्तर बनाए जाएंगे। जिसे देखते हुए जमीनों का आवंटन शुरू कराया गया है। कब्जे से मुक्ति के साथ ही यहां पर ‘मिनी ककोर मुख्यालय’ जैसी स्थिति बनाए जाने की रणनीति बनी है। इस पर लगातार काम किया जा रहा है। मुख्य रोड से सटी हुई जमीन होने से काफी राहत का सबब बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed