फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   first train after two monthes will reached to fafund

सवा दो माह बाद आज फफूंद पहुंचेगी पहली ट्रेन

Sun, 31 May 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
first train after two monthes will reached to fafund
ककराही साइड से अनाधिकृत लोगों के प्रवेश के लिए लगाया गया बैरियर एवं थर्मल स्क्रीनिंग के लिए बनाए - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया) में सोमवार से विशेष यात्री ट्रेनें शुरू हो रहीं हैं। जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद पर तीन जोड़ी यात्री ट्रेनों का रुकना तय हुआ है। सोमवार को पहले दिन केवल एक ट्रेन का ही स्टॉपेज होगा। प्लेटफार्म पर प्रवेश करने से पहले यात्रियों को कड़े नियमों का पालन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

एक जून से शुरू हो रहीं ट्रेनों में से तीन जोड़ी ट्रेनों का फफूंद रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इनमें इटावा की ओर जाने के लिए 02419 अप 1 जून से सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर, 05483 अप 3 जून से दोपहर में 2 बजकर 25 मिनट पर, 09040 आगामी 4 जून से रात 11 बजकर 44 मिनट पर फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

जबकि कानपुर की ओर जाने के लिए 02420 आगामी 2 जून से शाम 6 बजकर 8 मिनट पर, 05484 आगामी 3 जून से दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर, 09039 आगामी 3 जून से रात 2 बजकर 15 मिनट पर फफूंद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ थाना फफूंद के एसआई गुड्डू भारती के अनुसार निर्देशों के अनुसार स्टेशन पर केवल आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को ही प्रवेश मिलेगा। यात्री 90 मिनट पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। यहां पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी।

स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह के अनुसार रेलवे से एक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन आ गई है। यात्रियों को सरकार के सभी दिशा निर्देशों मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed