{"_id":"681a43d4edd2e488190b47db","slug":"first-the-funeral-of-the-aunt-then-the-wedding-procession-of-the-nephew-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125515-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पहले बुआ का अंतिम संस्कार, फिर निकली भतीजे की बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पहले बुआ का अंतिम संस्कार, फिर निकली भतीजे की बरात
विज्ञापन
औरैया। शहर से सटे गांव सुरान में सोमवार शाम को शादी की रस्मों की बीच दीवार गिरने से पांच लोग दब गए थे।
हादसे में दूल्हे की बुआ की मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने पहले बुआ का अंतिम संस्कार किया। बाद में शाम को परिवार के सदस्य शादी की रस्में पूरी करने के लिए बरात लेकर घर से निकले।
सुरान निवासी अंशुल नागर की बुआ मीरा देवी (47) का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद परिजन शव उनके घर बाबपुर कस्बे के पटेलनगर ले गए। दोपहर बाद पति कमलेश कुमार ने सिकरोडी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया। इधर, मलबे में दबकर घायल हुए कमलेश, रिश्तेदार, सरिता देवी पत्नी रवि, आकाश, नंदनी की हालत में सुधार है। शादी की रस्मों के बीच बुआ की मौत होने से दूल्हा अंशुल गुमशुम है। शाम को परिवार के सदस्य गमगीन माहौल में बरात लेकर बिधूना के पुसौली रवाना हुए।
बता दें कि अंशुल की शादी पुसौली निवासी संतोष नागर की बेटी खुशबू के साथ हुई है। सोमवार शाम को शादी की रस्मों के बीच आई आंधी में टिनशेड की दीवार ढहने से मीरा देवी सहित पांच लोग मलबे में दब गए थे। हादसे में मीरा देवी की मौत हो गई थी।