फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   First in Auraiya Division in redressal of complaints

शिकायतों के निस्तारण में औरैया पुलिस मंडल में प्रथम

Sat, 08 Oct 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
First in Auraiya Division in redressal of complaints
औरैया। ऑनलाइन शिकायत प्रणाली (आइजीआरएस) पर आई शिकायतों के निस्तारण में औरैया पुलिस उत्तर प्रदेश में छठवें पायदान पर है। कानपुर मंडल स्तर पर पहला स्थान रहा है।
विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने बताया कि थाने स्तर से लेकर ऑनलाइन दर्ज हो रही शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है। थानेवार इसकी समीक्षा भी की जाती है। शिकायतों के समय से निस्तारण व अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर सरकार ने आइजीआरएस पोर्टल को प्रभावी किया है। इसके माध्यम से दर्ज होने वाली शिकायतों को सीधे अधिकारी व शासन में बैठे लोग संज्ञान लेते हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सितंबर में आइजीआरएस पर कुल 2295 शिकायतें दर्ज हुई थी। जिसमें से 2007 शिकायतों का समय से जांच कर निस्तारण कराया गया है। जिले ने कुल 130 अंकों में 127 अंक हासिल किए। एसपी ने शिकायतों की मानीटरिंग करने वाली आईजीआरएस टीम में तैनात प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार पांडेय व महिला सिपाही रवीना के कार्य की सराहना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed