फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Firozabad resident injured in accident dies during treatment

Auraiya News: दुर्घटना में घायल फिरोजाबाद निवासी युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

Mon, 27 Nov 2023 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Firozabad resident injured in accident dies during treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर (औरैया)। पांच दिन पहले साले की शादी में सम्मिलित होने आ रहे बाइक सवार फिरोजाबाद जिला निवासी जीजा को कार ने टक्कर मार दी। रविवार रात घायल ने कानपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सहायल थाना क्षेत्र के गांव हुलासपुर निवासी सौरभ कुमार पुत्र प्रेम सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 22 नवंबर पीड़ित की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए जिला फिरोजाबाद में नारखी क्षेत्र के गांव आसनपुर निवासी उनके जीजा हरिशंकर (25) पुत्र रघुनाथ बाइक से गांव आ रहे थे। गांव बैसुंधरा में सामने से आ रही कार ने जीजा की बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दिबियापुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। कानपुर में उपचार के दौरान रविवार रात हरिशंकर ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन शव को लेकर दिबियापुर थाने पहुंचे। साथ ही कार के अज्ञात चालक के खिलाफ टक्कर मारने की तहरीर दी। दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed