{"_id":"6787fa43bb31b2a4470c4b58","slug":"firing-on-bike-riding-youth-one-shot-in-the-hand-auraiya-news-c-12-1-jhs1001-969019-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइक सवार युवकों पर फायरिंग, एक के हाथ में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइक सवार युवकों पर फायरिंग, एक के हाथ में लगी गोली
Wed, 15 Jan 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र की टकपुरा नहर पुल के पास बुधवार रात को स्कूटी सवार तीन युवकों ने बाइक सवार दो मित्रों पर तमंचे से फायरिंग कर दी। इससे एक युवक के हाथ में गोली लग गई। जबकि दूसरा बाल- बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
अयाना कस्बा निवासी शीबू गुप्ता बुधवार शाम को गांव निवासी मित्र अंशुमान दुबे के साथ औरैया बाजार करने गए थे। रात में घर लौटने के दौरान टकपुरा नहर पुल के पास स्कूटी सवार तीन लोगों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। इससे एक गोली शीबू गुप्ता के हाथ में लग गई। जबकि अंशुमान बाल- बाल बच गया।
गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देख आरोपी भाग निकले। सूचना पर थाना प्रभारी विनोद कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल को सीएचसी अयाना ले आई।
विज्ञापन
यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल शीबू को कानपुर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश में दबिश दी जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।