{"_id":"6431b37056d3790a1c09b899","slug":"firearms-factory-busted-two-arrested-auraiya-news-c-12-1-169746-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ असलहा समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ असलहा समेत दो गिरफ्तार
Sun, 09 Apr 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
औरैया। पुलिस ने अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फिरोजनगर बाबरपुर स्थित एक घर में संचालित अवैध असलहा की फैक्ट्री पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने बने-अधबने कई तमंचे, कारतूस व असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि एक भाग निकला। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि तीसरे की तलाश शुरू कर दी है।
ककोर मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय सभागार में असलहा फैक्ट्री बरामदगी को लेकर एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम को पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को अजीतमल कोतवाली पुलिस ने फिरोजनगर बाबरपुर स्थित नमित पोरवाल के घर पर छापा मारा। जहां घर के अंदर संचालित हो रही अवैध असलहा की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से नमित के अलावा दो अन्य आरोपियों ऋषि पोरवाल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मौके से फायदा उठाकर अयोध्या प्रसाद पोरवाल भाग निकला।
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नमित ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता अयोध्या प्रसाद पोरवाल पिस्टल व तमंचा बनाते हैं। वह व उसका साथी तमंचा व पिस्टल बनाने के उपकरण मार्केट से चोरी छिपे लाते हैं। तमंचा व पिस्टल तैयार होने के बाद ही दोनों ग्राहकों को ज्यादा दामों में बेचते हैं। तमंचे बनाने के लिए उनके पास उपकरण भी रहते हैं। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने मौके से चार तमंचा 315 बोर, एक तमंचा अधबना, एक नाल 315 बोर, दो अदद मैग्जीन पिस्टल, शस्त्र बनाने व मरम्मत करने के उपकरण, अवैध शस्त्र बनाने में प्रयुक्त पुर्जे व उपकरण, एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर, दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के अलावा भारी मात्रा में अवैध असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
फिरोज नगर बाबरपुर में जिस स्थान पर नमित का मकान है और असलहा बनाने का काम किया जा रहा था। वहां से चंद कदम दूर ही कोतवाली है। कोतवाली के पास ही अवैध असलहा बनने का कारोबार चलता रहा और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वहीं इस खुलासे के बाद चर्चा रही कि असलहा बनने और यहां पर संदिग्ध लोगों के आने जाने के बारे में कुछ पुलिसकर्मियों को भनक थी। मगर जब यह मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस की रडार पर कई संदिग्ध पकड़े गए आरोपियों ने अवैध असलहे से जुड़े कारोबार में कई नामों का खुलासा किया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सूत्र बताते है कि पकड़े गए आरोपियों ने जिनके नाम बताए हैं, पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं मुख्य सरगना अयोध्या प्रसाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का मानना है कि अयोध्या प्रसाद की गिरफ्तारी के बाद बड़ी सफलता हाथ लगेगी।