फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire victims will soon get compensation

अग्निकांड पीड़ितों को जल्द मिलेगा मुआवजा

Sun, 24 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fire victims will soon get compensation
गेहूं की तरफ बढ़ रही आग, लपटों को खड़े होकर देखने को मजबूर किसान। (फाइल फोटो )संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। अयाना थाना क्षेत्र गांव रोशंगपुर में पिछले दिनों अज्ञात कारणों से लगी आग से पीड़ित किसानों को सहायता राशि दिलाए जाने के लिए मंडी प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। सूची को पोर्टल पर मुख्यमंत्री खेत खलिहान योजना के तहत अपलोड किए जाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अयाना थाना क्षेत्र के गांव रोशंगपुर में 19 अप्रैल को अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग से रोशंगपुर के साथ-साथ गांव प्यागपुर व अंतौल के किसानों की लगभग 150 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। इस घटना के बाद पीड़ित किसानों का दिन का चैन और रात की नींद उड़ गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था। एडीएम रेखा एस. चौहान ने मंडी प्रशासन से अग्निकांड पीड़ित सभी किसानों की सूची तैयार कर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मंडी प्रशासन पीड़ित किसानों की सूची तैयार करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मंडी सचिव अरुण गुप्ता ने बताया कि अयाना क्षेत्र में हुए अग्निकांड से जुड़े किसानों की तहसील से सूची प्राप्त हो चुकी हैं। रोशंगपुर के 51, प्यागपुर 34 व अंतौल के 58 पीड़ित किसानों की मिली सूची को पोर्टल पर अपलोड कराए जाने का काम चल रहा है। सूची अपलोड होने के बाद मुआवजा तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed