फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fire on moving truck in auraiya

औरैयाः चलते हुए ट्रक में लगी आग, बाल-बाल बचे चालक व हेल्पर

Fri, 06 Mar 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
fire on moving truck in auraiya
आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक - फोटो : AURAIYA
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र में वैवहा-चौपला मार्ग पर मैनपुरी जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने ट्रक की केबिन में रखी रजाई को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

चालक व हेल्पर जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे ट्रक धू-धूकर जलने लगा। चालक संजीव कुमार व हेल्पर ट्रक के अंदर फंस गए। चालक ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कुदरकोट चौकी इंचार्ज कालीचरण कुशवाहा ने ट्रक के शीशे तोड़कर चालक व हेल्पर को बाहर निकाला। हालांकि हेल्पर तब तक आग से झुलस गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ट्रक में लगी आग बुझाई, लेकिन ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed