फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire in the house, loss of two lakhs

Auraiya News: घर में लगी आग, दो लाख का नुकसान

Sat, 05 Apr 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 05 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fire in the house, loss of two lakhs
जली पड़ी गृहस्थी को देखता परिवार। - फोटो : जली पड़ी गृहस्थी को देखता परिवार।
मुरादगंज। एक गांव में शनिवार की सुबह घर में खाना बनाते समय अचानक गैस चूल्हे से आग लग गई। लपटों से छप्पर जलने लगा। शोर शराबा सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग में दो लाख की गृहस्थी जल गई। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल ने जांच की और आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। अयाना क्षेत्र के अंतौल गांव निवासी करन सिंह अपनी पुश्तैनी जमीन पर पत्नी कुंती और दो बच्चों ईसा (14) व कृष्णा (13) के साथ छप्पर डालकर रहते है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पत्नी कुंती गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी बीच अचानक गैस चूल्हे से छप्पर में आग लग गई। आग देख उसने शोर मचाया। इस पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए ओर आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी मेहनत के बाद ग्रामीण आग बुझाने में सफल हुए। गनीमत रही कि सिलिंडर ने आग नहीं पकड़ी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गृहस्वामी करन सिंह ने बताया कि आग लगने से जेवर, बर्तन, कपड़ा आदि समेत करीब दो लाख का सामान जल गया। लेखपाल सरिता ने मौके पर पहुंचकर जायजा लेकर उसे हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed