{"_id":"58b4646f4f1c1bbd56831e28","slug":"fire-in-the-grocery-store-thousands-of-lighting-accessories","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान में आग, हजारों का सामान जला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराने की दुकान में आग, हजारों का सामान जला
auraiya,amar ujala beauro
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
बांदा के घ्ार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपपुर कटरा में रविवार की रात किराने की दुकान में आग लग गई। लपटें उठती देखकर हड़कंप मच गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से दुकानदार के लिए मुआवजा की मांग की है।
गांव रूपपुर कटरा निवासी अयूब खां पुत्र सरवीर अली गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। इसी दुकान से परिवार की गुजर होती है। रविवार की देर शाम यह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में दुकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग की लपटें उठती देखकर दुकानदार को सूचना दी। अयूब रात में ही भागते हुए मौके पर पहुंचे। यह ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की मशक्कत करने लगे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार का रो रो कर बुरा हाल था।
दुकानदार के परिजन भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने अयूब की माली हालत ठीक न होने पर मुआवजा की मांग की है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी। लेखपाल ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा।