फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire from the transformer spark, four beed crops, ash

ट्रांसफार्मर की चिंगारी से लगी आग, चार बीघे फसल राख

Sat, 21 Apr 2018 12:17 AM IST
auraiya
auraiya Updated Sat, 21 Apr 2018 12:17 AM IST
सार

ग्राम पंचायत तर्रई के मजरे में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर से

विज्ञापन
Fire from the transformer spark, four beed crops, ash
खेत से बाल्टी लेकर आग बुझाने जाते ग्रामीण - फोटो : amarujala

विस्तार


विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पाता (औरैया)। ग्राम पंचायत तर्रई के मजरे में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते चार बीघा खेतों पर गेहूं की फसल राख हो गई। गांव व आसपास क्षेत्र के लोगों ने मशक्कत से आग बुझाई। ज्यादा गर्मी के चलते आग बुझाने में तीन ग्रामीण बेहोश हो गए।
ग्राम पंचायत तर्रई के अंतर्गत दीदारपुर में सड़क किनारे नवाब सिंह की खेती है। नवाब सिंह के दो पुत्र नरेंद्र नायक व लाल सिंह नायक ने खेतों में गेहूं की फसल बोई थी। खेत में ही खंभे पर ट्रांसफार्मर लगा है। शुक्रवार को सुबह लगभग दस बजे ट्रांसफार्मर से चिंगारी खेत में गिरी। इससे खेतों पर खड़ी फसल में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि इसकी लपटों और धुएं से आसपास गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। किसानों और ग्रामीणों ने खेतों पर बाल्टी से पानी डालना शुरू कर दिया। किसी तरह उस पर काबू पाया लेकिन तब तक लगभग चार बीघा फसल जल गई। आग बुझाने में तीन ग्रामीण हरिवंश निवासी तर्रई, विकास निवासी दीदारपुर व माधव निवासी तैयबपुर बेहोश हो गए। कुछ देर बार उन्हें होश आया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले आग खत्म हो गई। आग से दोनों भाइयों के करीब सात क्विंटल गेहूं जल गए। मौके पर पाता चौकी इंचार्ज राजकुमार समेत लेखपाल भी पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन


इनसेट...
हवा का रुख बदलने से बचे अन्य खेत
गेहूं की फसल में लगी आग को बुझाने में हवा भी मददगार साबित हुई। अगर अचानक हवा का रुख नहीं बदलता तो जिस तरफ आग बढ़ रही थी वहां से सैकड़ों बीघा खेतों पर फसल खड़ी थी जो अभी कटने ही वाली है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क किनारे खड़े खंभे से चिंगारी गिरते ही आग पश्चिम की तरफ  बढ़ी जहां काफी खेत थे। नवाब सिंह नायक के खेत जलने के बाद जब तक दूसरे खेतों का नंबर आता हवा का रुख बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत तर्रई के मजरे में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed