{"_id":"b992b31cdffc3605723db390f5091bd4","slug":"fire-from-the-sky-as-if-to-be-roasting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानो बरस रही हो आसमान से आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानो बरस रही हो आसमान से आग
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Tue, 26 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सुबह से ही तपिश और लू चलने से सड़काें पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा रहा। सोमवार को सूरज की तेज किरणों व गर्म हवाओं के चलने से आम जनजीवन ठहर सा गया। दोपहर में हालात तो और खराब हो गए जब सड़कों पर कर्फ्यू जैसा माहौल दिखने लगा।
विज्ञापन
सोमवार को पारा 45.9 के पार पहुंच गया। जिसके चलते लोग बेहाल रहे। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छायादार स्थान पर रुककर राहत की सांस ली।
सुबह से ही आग उगलती गर्मी से लोग घरों में ही दुबके रहे। दोपहर बाद तो ऐसा लग रहा था कि आसमान से आग बरस रही हो। ज्यादातर लोग घर से बाहर निकलने में कतरा रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार का दिन सबसे गर्म दिन साबित हुआ। जरूरी काम से निकले लोग धूप व तपिश से बचने के लिए छतरी और अंगौछा बांधकर निकले। लगातार पारा बढ़ने से जनमानस की दिनचर्या सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी का कहर शुरू हो गया है। पंखा और कूलर भी बेअसर हो रहे हैं। कूलर और पंखे की हवा भी ठंडी नहीं लग रही है। किसी तरह दोपहर काटकर लोग रात होने का इंतजार करते हैं।