{"_id":"674230cd7510f1104d0e7716","slug":"fire-broke-out-in-the-office-of-a-private-school-auraiya-news-c-211-1-aur1005-119135-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: निजी स्कूल के कार्यालय में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: निजी स्कूल के कार्यालय में लगी आग
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बा बाबरपुर देहात के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर स्थित एक निजी स्कूल के कार्यालय में आग लग गई। लपटों को देख मोहल्ले के लोगों ने स्कूल प्रबंधक को सूचना दी। किसी तरह आग पर काबू पाया। स्कूल प्रबंधक ने चोरी के बाद आग लगाने की बात कही।
मोहल्ला सिद्धार्थ नगर में शिवदीप विद्या विकास संस्थान स्कूल संचालित है। शुक्रवार की देर रात स्कूल के कार्यालय में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटों को देख मोहल्ले के लोगों ने स्कूल प्रबंधक अक्षय राजपूत और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। साथ ही आग बुझाने में जुट गए।
लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह पर काबू पाया जा सका। स्कूल प्रबंधक ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि आग से कार्यालय का फर्नीचर, जरूरी अभिलेख के साथ ही लगभग 15 हजार रुपये की नकदी जली है। बताया कि कार्यालय के दरवाजे पर ताला लगा था। जब वह पहुंचे तो कुंडी टूटी पड़ी थी।
विज्ञापन
किसी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद कार्यालय में आग लगाई है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

गांव मन्नापुर में बाघ के पिंजरे में कैद होन के बाद मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद