फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire broke out in paddy field; 30 bighas of crop burnt.

Auraiya News: धान के खेत में लगी आग 30 बीघा फसल जल गई

Sat, 23 Nov 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in paddy field; 30 bighas of crop burnt.
रुरुगंज। अज्ञात कारणों से धान के खेत में शुक्रवार को आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 30 बीघा फसल जल गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन

कुदरकोट क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़वाना गांव के समीप खेतों में खड़ी धान की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने लपटों को देख थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक 11 किसानों की 30 बीघा आग से जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आग से रघुनंदन सिंह, रमेश कुमार, जबर सिंह, सुघर सिंह, दिलीप कुमार, देव नारायण, सर्वेश, अतुल, महेश कुमार, आलोक कुमार, बागेश्वर सिंह की धान की फसल जलकर राख हुई है। आग लगने का कारण पता नहीं चल रहा है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की। इधर लेखपाल सतेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर नुकसान फसल का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed