फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire broke out due to spark from high tension line, five and a half bigha of wheat crop burnt

Auraiya News: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग, गेहूं की साढ़े पांच बीघा फसल जली

Wed, 09 Apr 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 09 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to spark from high tension line, five and a half bigha of wheat crop burnt
फसल जलने के बाद खेत में पड़ी राख। - फोटो : फसल जलने के बाद खेत में पड़ी राख।
फफूंद। देवरपुर में मंगलवार दोपहर को हाइटेंशन लाइन में हुई स्पार्किंग से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

लोगों ने कड़ी मशक्कत कर दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। मगर तबतक साढ़े पांच बीघा फसल जल गई।
देवरपुर निवासी कृष्ण कुमार मिश्रा के खेत से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। मंगलवार दोपहर ढाई बजे के दौरान बिजली सप्लाई शुरू होने के दौरान तारों में हुई स्पार्किंग से उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा तेज चलने की वजह से आग ने कुछ ही देर में सुमन यादव, रीना देवी और राकेश तिवारी के खेतों को भी अपनी जद में ले लिया
विज्ञापन

। आग की लपटें देख ग्रामीण शोर मचाते हुए घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने पेड़ की छाल व अन्य वस्तुओं का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास करते हुए घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि दमकल पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। तबतक कृष्ण कुमार की पौने दो बीघा, सुमन यादव की एक बीघा, रीना देवी की एक बीघा और राकेश तिवारी की पौने दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
फसल को जल्द काटकर घर लाने की उम्मीद संजोए किसान रो पड़े। ग्रामीणों ने उन्हें तसल्ली दी। जानकारी पर पहुंचे लेखपाल अवनीश कुमार ने नुकसान का आकलन किया।
लेखपाल ने बताया कि विद्युत लाइन की चिंगारी से फसल में आग लगने की जानकारी हुई है। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed