Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire breaks out in the dumping yard behind the Tehsil office.

Auraiya News: तहसील के पीछे डंपिंग यार्ड में लगी आग

Thu, 28 May 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in the dumping yard behind the Tehsil office.
बिधूना। बुधवार रात बिधूना स्थित तहसील के पीछे कूड़ा डंपिंग यार्ड में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही आसमान में लालिमा छा गई। सूचना पर दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




डंपिंग यार्ड के पास रहने वाले लोग अनहोनी की आशंका से सहम गए। नगर पंचायत प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता भांपते हुए दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल कर्मियों ने आग को रिहायशी इलाकों में फैलने से रोका। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। बृहस्पतिवार सुबह भी कुछ जगहों पर सुलग रही आग को बुझाने का काम जारी रहा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन






स्थानीय निवासियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शरारती तत्व जानबूझकर कूड़े के ढेर में आग लगाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि गंदी पन्नियां हवा में उड़कर बस्ती में न जाएं। इस डंपिंग यार्ड में पहले भी कई बार आग लग चुकी है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा ने बताया कि आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed