फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fire

अज्ञात कारणों से जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग, 60 लाख का नुकसान

Mon, 12 Oct 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
fire
औरैया। शहर में दिबियापुर रोड पर शहीद पार्क के सामने स्थित राज फुटवियर की दुकान में शनिवार की रात आग लग गई। इसमें दुकान में रखा लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। कई जगह से बुलाए गए दमकल कर्मी 15 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिबियापुर रोड स्थित राज फुटवियर की दुकान में रात लगभग 10:30 बजे आग लग गई। तेज धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने दुकान मालिक को जानकारी दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक निशा अग्रवाल परिवार के साथ मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग की भयावता देख आला अफसरों को पूरा वाकया बताया। इसके बाद कानपुर देहात, गेल, एनटीपीसी की दमकलों को बुलाया। जेसीबी से दुकान की खिड़की तुड़वाकर दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार की। तब रविवार दोपहर 12 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

आग की लपटें इतनी जबरदस्त थीं कि दुकान की दूसरी व तीसरी मंजिल पर रखा फुटवियर का माल पूरी तरह से जल गया। इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव, सीएफओ प्रतीक कुमार, थाना प्रभारी मनोज कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस मामले में दुकान मालिक निशा अग्रवाल पत्नी अश्वनी अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाने में तहरीर दी है। निशा आग लगाने की वजह नहीं बता सकी हैं। निशा के मुताबिक आग से 60-65 लाख रुपये लागत का माल व करीब दो लाख रुपये का फर्नीचर जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed