{"_id":"5ecd5cc18ebc3e9050183313","slug":"fire-auraiya-news-knp5621809170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक की आग से दो मकानों की गृहस्थी जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक की आग से दो मकानों की गृहस्थी जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना (औरैया)। गांव नगरा महेवा में छप्पर में रखे दीपक की लौ से दो घरों में आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दोनों घरों में गृहस्थी का सारा सामान राख हो चुका था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी और पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की।
गांव नगरा महेवा निवासी राजाराम पुत्र झड़ी के घर में सोमवार की रात लगभग नौ बजे आग लग गई। आग की लपटों को देख घर में मौजूद लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इस बीच आग ने राजाराम के भाई सुघर सिंह के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग को देख घटना की जानकारी पुलिस को दी और आग बुझाने में जुट गए।
लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के आने के पहले आग पर काबू पाया। तब तक दोनों घरों में गृहस्थी का सारा सामान राख हो चुका था। जानकारी मिलने पर पहुंचे लेखपाल गिरजेश ने जांच पड़ताल की। पीड़ित राजाराम ने बताया कि मकान के छप्पर में रखे दीपक से पहले आग लगी और फिर आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।