फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fire,aag,auraiya

शार्टसर्किट से बैंक में लगी आग, अभिलेख व कंप्यूटर जले

Sun, 03 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
fire,aag,auraiya
बिधूना (औरैया)। कस्बा कुदरकोट में रविवार देरशाम पंजाब नेशनल बैंक में आग गई है। बैंक से धुआं उठते देख राहगीरों व कस्बे के लोगों ने आग की जानकारी पुलिस और शाखा प्रबंधक को दी। शाखा प्रबंधक के आने के बाद कस्बावासियों के प्रयासों से आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के एक घंटे बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कस्बा कुदरकोट स्थित पंजाब नेशनल बैंक दो दिनों से बंद थी। रविवार देरशाम लगभग साढ़े छह बजे जब राहगीर बैंक के पास से निकलने तो उन्होंने बैंक के अंदर से धुआं उठते देखा। जिसकी जानकारी राहगीरों ने आसपास मकानों में रहने वाले लोगों को दी। कस्बावासियों ने बैंक में लगी आग की जानकारी शाखा प्रबंधक और पुलिस को दी। शाखा द्वितीय के प्रबंधक के आने पर स्थानीय लोगों के प्रयासों से लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

शाखा द्वितीय प्रबंधक नितेंद्र ने बताया आग से कंप्यूटर, अभिलेख, फर्नीचर, प्रिंटर आदि सामान जला है। बताया बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा और कुछ लाइटों को जलने के लिए इनवर्टर और सप्लाई चालू रखी जाती है। इसी के चलते शार्टसर्किट से आ लगी। कैश तक आग पहुंचने से पहले काबू कर लिया गया था। वहीं आग बुझने के एक घंटे बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed