{"_id":"699c9c1552f3e4b78d0b76bc","slug":"fir-lodged-in-case-of-beating-of-sanitation-worker-auraiya-news-c-211-1-aur1009-140319-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सफाई कर्मी को पीटने के मामले में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सफाई कर्मी को पीटने के मामले में प्राथमिकी
Mon, 23 Feb 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
औरैया। सफाई कर्मी को पीटने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सोमवार सुबह करीब सात बजे का है। पुलिस ने फिलहाल एक युवक राजू को गिरफ्तार किया है।
शहर के मोहल्ला ठठराई निवासी अर्जुन ने पुलिस को बताया कि वह शहर स्थित सत्ती तालाब के सौंदर्यीकरण परियोजना में पंप चलाता है। सोमवार वह काम कर रहा था, तभी एक सभासद के दखल के बाद विवाद शुरू हो गया। पीड़ित का आरोप है कि सभासद के कहने पर उनके लड़कों ने तालाब में पानी छोड़ दिया।
आरोप है कि टोकने पर फोन करके कुछ अन्य लड़कों को बुलाया गया। इसके बाद उसे पीट दिया गया। हमले में अर्जुन के चेहरे और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी राजू को गिरफ्तार किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)