फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Financial help of 49 lakhs to the family of the deceased teacher

Auraiya News: दिवंगत शिक्षक के परिवार को 49 लाख की आर्थिक मदद

Tue, 02 Sep 2025 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 02 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Financial help of 49 lakhs to the family of the deceased teacher
फफूंद। शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सहयोग के लिए गठित संस्था टीचर्स सेल्फ केयर समिति टीएससीटी ने औरैया के एक शिक्षक (मृतक) के परिजनों को 49 लाख की आर्थिक सहायता की।
विज्ञापन

टीएससीटी के जिला संयोजक केशव कुमार दिशवाल ने बताया कि 15 से 25 अगस्त तक जारी होने वाले सहयोग में प्राथमिक विद्यालय भिटारी के सहायक अध्यापक स्व. विजय बहादुर के परिवार को 49 लाख 22 हजार की आर्थिक मदद की गई है।
विज्ञापन

यह सहायता सीधे लाभार्थी (परिजन) के खाते में टीएससीटी से जुड़े हजारों शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि इस आर्थिक सहायता के साथ मृतक के परिवार को सांत्वना भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व दिवंगत शिक्षक के नाम से बीआरसी अछल्दा में पौधरोपण किया गया। दिवंगत शिक्षक की पत्नी व बेटी की ओर से बीआरसी को एक अलमारी भेंट की गई।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed