{"_id":"670ec1905f999cbd510b6f59","slug":"fighting-with-the-team-that-came-to-cut-the-electricity-connection-auraiya-news-c-211-1-aur1005-117723-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम से मारपीट
विज्ञापन
अजीतमल। मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम मौहारी में बिजली बिल का बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटने पहुंची टीम के साथ मारपीट हो गई। घटना में उपभोक्ता पर अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। जिसमें टीम के सदस्य घायल हो गए है। इस प्रकरण में बिजली विभाग की ओर से चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक नामजद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बिजली विभाग के जेई विजय सिंह ने पुलिस को तहरीर में बताया कि बकाया बिल का भुगतान न करने वालों के खिलाफ गांव-गांव चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बकाया जमा न करने वालों के अस्थायी व स्थायी कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है।
इसी के तहत मंगलवार को चौकीदार जगमोहन सिंह, संविदा लाइनमैन अंबिका सिंह, पंकज कुमार, संविदा सहायक आशीष कुमार, अमित कुशवाहा की टीम मौहारी गांव गई थी। जहां गांव निवासी उपभोक्ता हरगोविंद के बिल का 11 हजार रुपये बकाया था। टीम ने बिल जमा करने की बात कही। जमा न करने पर बिजली पोल से उसका कनेक्शन काटा जा रहा था।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर हरगोविंद ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर टीम के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट कर दी। जिसमें कर्मचारी घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों सहित पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के जेई विजय सिंह की तहरीर के आधार पर हरगोविंद, उसके पुत्र सोनू के अलावा कल्लू और नीतू के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मौके से हरगोविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।