{"_id":"68efdcbce2103f94800eebf5","slug":"few-buses-in-the-depot-full-reservation-in-trains-auraiya-news-c-211-1-aur1007-133094-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डिपो में बसें कम, ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डिपो में बसें कम, ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल
Wed, 15 Oct 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
औरैया। त्योहारी सीजन में घर वापसी करने वाले यात्रियों को इस बार सफर में दुश्वारियां झेलनी होंगी। वजह, डिपो में बसों की कमी आई है। वहीं ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल चल रहे हैं। इससे न तो सीट मिल पा रही है। और न ही ट्रेन। ऐसे में प्राइवेट स्लीपर बसों के पौबारह होगी। स्लीपर बसों में यात्रियों को मोटी रकम देकर सफर करना होगा।
जनपद में सड़क व रेल प्रमुख दो परिवहन हैं। इन्हीं के जरिए लोग एक से दूसरे स्थान तक आते जाते हैं। औरैया में रोडवेज बसों की बात करें तो अभी तक औरैया डिपो के बेड़े में छोटे-बड़ी 78 बसें शामिल थीं। मगर तेरह रोडवेज बसों की मियाद पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में जनपद के विभिन्न रूटों पर चलने वाली ये बसें रूटों से हटा ली गई हैं। अब डिपो में 65 रोडवेज की बसें रह गई हैं। ये बसें यहां के लिए नाकाफी हैं। रोडवेज बसों की कमी के चलते यात्रियों को गतंव्य स्थल पर आने जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
खास बात तो यह है कि डग्गामार वाहनों में चालक एक तो ठूंस-ठूंस कर बिठाते हैं, दूसरे मनमाना किराया भी वसूलते हैं। ऐसे में उनका सफर हर समय असुरक्षित रहता है। उधर, बसों की कमी के चलते एआरएम ने नई बसों की डिमांड कर रखी है।लेकिन अभी तक उसे नई बसें मिली नहीं है। यह हाल तब है, जब दीपावली त्योहार सिर पर है। परदेस में रहने वाले लोग अपने घरों को लौटना शुरू हो गए हैं। पर बसों की कमी आड़े आ रही है।कुछ ऐसा ही ट्रेनों का भी है।त्योहारी सीजन में रेलवे के रिजर्वेशन में मुसाफिरों को सीटें खाली नहीं मिल रही हैं। दीपावली तक ज्यादातर ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल हैं। जिस कारा यात्रियों को घर लौटने में दुश्वारी हो रही है।