फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fever spread in the town, child death

कस्बे में फैला बुखार, बच्ची की मौत

Sun, 28 Aug 2016 10:55 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 28 Aug 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Fever spread in the town, child death
fever - फोटो : amar ujala
कस्बे के मोहल्ला जुबैरी और केशरवानी में दर्जनों लोग बुखार की चपेट में हैं। शनिवार को एक 11 वर्षीय बच्ची की मौत भी हो गई। इससे मोहल्ले के लोगों मेें दहशत है। सूचना के बाद ही मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने से लोगों ने विभागीय अधिकारियों के प्रति गुस्सा है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला जुबैरी और केशरवानी में बुखार की चपेट में आने से घर-घर चारपाई बिछी है। लोगों की मानें तो मोहल्ले में एक सप्ताह से बीमारी फैली है। इसकी जानकारी भी स्वास्थ्य अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है। लेकिन आज तक गांव में कोई भी डाक्टर नहीं पहुंचा। बीमारी से जूझ रहे लोग गरीबी के कारण प्राइवेट डाक्टरों के पास भी नहीं जा पा रहे हैं। बीमारी की चपेट में आने से शनिवार को मोहल्ला केशरवानी निवासी मुहम्मद नाजिर की 11 वर्षीय पुत्री निगाह की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इसी मोहल्ले में मो. इशरत के यहां मो. निहद (20), कुमारी उमरा (डेढ़ वर्ष), निजाकत के यहां गुड़िया (14), गुड्डन (15), फैजान (13), जवीदा बेगम (40), बुखार से पीड़ित हैं। यही हालात जुबैरी मोहल्ले की भी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव न पहुंचने से मोहल्ले के लोगों में विभाग के अधिकारियों के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोगों ने कहा कि यदि शीघ्र स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों को देखने नहीं पहुंची तो वह डीएम की चौखट पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed