{"_id":"6039227a8ebc3e8c8e61b92b","slug":"fever-body-ache-itching-patients-increased-auraiya-news-knp614313555","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान बढने के साथ ही अस्पताल में बढने लगी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान बढने के साथ ही अस्पताल में बढने लगी मरीजों की संख्या
विज्ञापन
फोटो 26एयूआरपी44- 50 शय्या अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : AURAIYA
मौसम में अचानक बदलाव और तापमान बढ़ने के साथ अस्पतालों में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। बुखार, शरीर में दर्द, खुजली जैसी बीमारियां जन्म ले रहीं हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय सावधानी बेहद जरूरी है।
शुक्रवार को 50 शैय्या अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। ओपीडी में 348 पर्चे बनाए गए डॉ. पीके कटियार ने बताया कि इस समय कोरोना संक्रमण का दौर चल रहा है, तो वहीं मौसम परिवर्तन हो रहा है। दिन में तेज धूप और शाम को अचानक ठंड देखने को मिल रही है। लापरवाही से बुखार, शरीर में दर्द की समस्या बढ़ गई है।
डॉ. शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि इन दिनों टायफाइड जैसी बीमारियां भी होती हैं। कई बार लोग इसे सिर्फ बुखार समझकर नजर अंदाज कर देते हैं। जिस वजह से ये समस्या कई बार जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन
इसमें तेज बुखार, भूख नहीं लगना, हर समय उल्टी महसूस होना और खांसी जुकाम होता है। इससे बचने के लिए खाने-पीने की चीजों में स्वच्छता का खास ख्याल रखें। बाहर का खाना न खाएं।