फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fertilizer reached Sangh, faces of farmers blossomed

Auraiya News: संघ पर पहुंची खाद, खिले किसानों के चेहरे

Sun, 19 Nov 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer reached Sangh, faces of farmers blossomed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अछल्दा। ब्लॉक के अछल्दा सहकारी समिति पर डीएपी की किल्लत का अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए दूसरे दिन संघ पर 300 बोरी डीएपी खाद पहुंचाई। संघ पर खाद पहुंचने के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे।

शनिवार को सुबह 10 बजे किसानों ने सहकारी समिति अछल्दा पर पहुंचकर कर आधार कार्ड से खाद लेना शुरू कर दिया, लेकिन कम मात्रा में खाद होने की वजह से दो बजते-बजते खाद की सारी बोरियां खत्म हो गईं। इससे काफी किसानों को बिना खाद के ही बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अछल्दा संघ प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि डिमांड पर 300 बोरी का स्टॉक मिला था, जो बंट चुकी है। इससे खाद का स्टॉक निल हो गया। और डीएपी की डिमांड की गई है। जैसे ही खाद आएगी किसानों को खाद वितरण की जाएगी। वहीं बैसोली संघ पर डीएपी खाद न पहुंचने से किसानों को एक बार फिर से मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के बाहर बैठे प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि डिमांड लगी है। सोमवार या मंगलवार तक खाद आने की संभावना है। खाद आने पर किसानों को वितरित की जाएगी।

------------



जिले की 37 सहकारी समितियों पर डीएपी खाद भेजी जा चुकी है। जिन समितियों पर खाद नहीं है वहां 22 नवंबर को रैक आ रही है। उसके बाद वहां भी खाद पहुंचाई जाएगी। - विजय प्रकाश, सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed