फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fault in 33 KV line, supply halted for five and a half hours in more than 100 villages

Auraiya News: 33 केवी लाइन में फाॅल्ट, 100 से अधिक गांव में साढ़े पांच घंटे ठप रही आपूर्ति

Sat, 27 Jul 2024 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fault in 33 KV line, supply halted for five and a half hours in more than 100 villages
अजीतमल (औरैया)। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को 33 केवी लाइन में आए फॉल्ट के कारण साढ़े पांच घंटे लगातार आपूर्ति ठप रही। इससे भीषण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो उठे। इसके बाद कर्मचारियों ने आस-पास के फीडरों से लाइनों को जोड़कर सप्लाई शुरू कराई।
विज्ञापन


अजीतमल सब स्टेशन को 132 केवीए विद्युत सब स्टेशन से जोड़ा गया है। शुक्रवार सुबह छह बजकर 25 मिनट पर असेनी सब स्टेशन से आई 33 केवी लाइन में फाॅल्ट होने के चलते सप्लाई बंद हो गई। एसएसओ द्वारा देवकली स्टेशन से आने वाली 33 केवी लाइन से सात बजकर 20 मिनट पर लगाई गई। आठ बजकर 13 मिनट पर सप्लाई फिर से बंद हो गई। जानकारी पर उपभोक्ताओं को दोबारा लाइन में फॉल्ट की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान अजीतमल नगर पंचायत के 12 वार्डों के अलावा 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। घंटों बाद कर्मचारियों को कैंजरी के पास एक खंभे पर केवल बॉक्स जला मिला। मरम्मत का कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक असेनी से आई अटसू नगर पंचायत फीडर की 33 केवी लाईन से जोड़कर सब स्टेशन अजीतमल की सप्लाई एक बजकर 45 मिनट पर शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पांच घंटे तक लोगों का भीषण गर्मी से बुरा हाल रहा। जैसे-तैसे आपूर्ति शुरू हुई। तभी असेनी से कोड आने के बाद कटौती शुरू कर दी गई। उप खंड अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि असेनी से आई 33 केवी लाइन में फाॅल्ट आने के चलते आपूर्ति बाधित हुई थी। अटसू लाइन से जोड़कर आपूर्ति शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed