फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fault in 33 KV line, 150 villages lost electricity for 12 hours

Auraiya News: 33 केवी लाइन में फाल्ट, 12 घंटे गुल रही 150 गांवों की बिजली

Tue, 02 May 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 02 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fault in 33 KV line, 150 villages lost electricity for 12 hours
अछल्दा (औरैया)। बिधूना सब स्टेशन से अछल्दा के लिए आई 33 केवी लाइन में रविवार तेज हवा और बारिश के बाद फाल्ट हो गया। रात 10 बजे हुए फाल्ट से चार फीडरों से जुड़े 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। सोमवार सुबह पेट्रोलिंग कर बिजली कर्मियों ने फाल्ट ढूंढ कर 10 बजे ठीक किया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

रविवार शाम से तेज हवा चलने और बारिश के कारण कुछ फीडरों की आपूर्ति शाम को बंद कर दी गई। रात में तेज हवाएं चलने के कारण 10 बजे के करीब अछल्दा मेन लाइन में फाल्ट हो गया। इससे अछल्दा, रुरुगंज, गुनौली और मुहम्मदाबाद फीडर से जुड़े बैसोली, छछुंद, तेजपुर, मुहम्मदाबाद, बझेरा, गुनौली, मुखे की मड़ैया, दिलीपपुर, घसारा, तुरुकपुर समेत करीब 150 गांरों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

रात 12 बजे तक लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। इधर जब बिजली नहीं आई तो लोगों ने उप केंद्रों व बिजली अधिकारियों को फोन कर जानकारी ली। इस पर बताया गया कि अछल्दा मेन लाइन में फाल्ट हुआ है। कस्बे वालों का आरोप है कि क्षेत्र से निकली 33 केवी लाइन में आएदिन फाल्ट होता है। कई जगहों पर तार जर्जर है। इसके बाद भी इनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। लोगों के जानकारी देने के बाद पेट्रोलिंग कर फाल्ट खोजा गया। सुबह आठ बजे से 9 बजे तक मरम्मत कर फाल्ट ठीक किया गया। जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन का फाल्ट सुबह नौ बजे ठीक कर लिया गया था। एक घंटे की ऊपर से रोस्टिंग होने के कारण 10 बजे आपूर्ति चालू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई गांवों की आपूर्ति रात भर रही बंद
मौसम के अचानक बदलने के कारण सबसे ज्यादा असर बिजली व्यवस्था पर पड़ा। तेज हवाएं चलने और बारिश होने के कारण औरैया शहर समेत ककोर, दिबियापुर, बिधूना, बेला, ऐरवाकटरा क्षेत्र के फीडरों की भी आपूर्ति लड़खड़ा गई। कुछ जगहों पर रात 10 बजे गई बिजली सुबह चार बजे आई तो कुछ जगहों पर सुबह तक आपूर्ति रोस्टिंग के साथ की जाती रही। अधिकारियों का कहना है कि कुछ जगहों पर फाल्ट की वजह से समस्या रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed