{"_id":"5ee4fad98ebc3e431e1f3226","slug":"father-son-corona-positive-in-achalda-area-auraiya-news-knp5653539123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अछल्दा क्षेत्र में पिता-पुत्र कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 26","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अछल्दा क्षेत्र में पिता-पुत्र कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 26
विज्ञापन
शनिवार देर शाम दो सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह अछल्दा कस्बे के नहर बाजार निवासी पिता-पुत्र हैं।
जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 60 हो गई है। यह दोनों गाजियाबाद से औरैया आए थे। बुखार आने पर सैंपल भेजा गया था।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार शाम दो सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अछल्दा कस्बे के सब्जी मंडी स्थित नहर बाजार में एक सप्ताह पहले पिता-पुत्र गाजियाबाद से लौटे थे।
बुखार आने पर 10 जून को सीएचसी अछल्दा में जांच कराने गए थे। चिकित्सकों की टीम ने शक होने पर चिचौली अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भेजा था। दोनों लोगों के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दिबियापुर स्थित एल-वन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 60 हो गई है। ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 32 है। कुल एक्टिव केस 26 हैं। जिले के दो संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।