फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Father is a cattle breeder, Gaurav is fond of luxury cars

Auraiya News: पिता पशुपालक, गौरव लग्जरी कारों का शौकीन

Fri, 22 Aug 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 22 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Father is a cattle breeder, Gaurav is fond of luxury cars
फफूंद (औरैया)। फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में एटीएस ने फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जुआ के जिस गौरव कुमार गौतम को पकड़ा है।
विज्ञापन

उसके पिता पशु पालक हैं। जबकि वह लग्जरी कारों व महंगे मोबाइल फोन का शौकीन है। उसने इटावा में रेडीमेड कपड़ों का शोरूम भी खोला था।
ग्रामीणों के मुताबिक उसका गांव में कम आना होता था। जब भी वह आता था तो गांव के पांच-छह युवकों की टीम के साथ ही रहता था। साथ ही उनपर एक दिन में 20 से 25 हजार रुपये खर्च करता था। इसी शौक ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया।
ग्रामीणों के मुताबिक करीब आठ माह पहले उसने लाखों रुपये खर्च कर इटावा में रेडीमेड कपड़ों का शोरूम खोला था, लेकिन दुकानदारी न चलने से एक माह पहले दुकान बंद हो गई थी। गौरव तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा है।
विज्ञापन

छोटा भाई, बहन, पिता व मां गांव में रहते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि अभी हाल ही में उसने पुराने मकान में करीब 30-40 लाख रुपये खर्च कर पहली मंजिल बनवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी गांव में पांच-छह लोगों की टीम है। जो महंगे-महंगे फोन व स्पोर्ट्स बाइक रखते हैं। उसकी इस लग्जरी जीवन से परिवार भी हैरान था। कई बार परिवार व गांव के लोगों ने पूछने का प्रयास भी किया, लेकिन वह सभी की बातों को अनसुना कर देता था।

चार दिन पहले वो गांव आया था। बुधवार को गांव में गौरव नहीं दिखा। उधर, इस मामले में एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि एटीएस द्वारा एक युवक को पकड़ने का मामला संज्ञान में आया है। उसके बारे में पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed