फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   farmers worried due to dry rajbaha

कोठीपुर रजवाह में पानी नही किसानों में आक्रोश

Sat, 11 Sep 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
farmers worried due to dry rajbaha
फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के कोठीपुर रजबहे में डेढ़ माह से पानी न आने से करीब 35 गांवों के किसान फसलों की सिंचाई के लिए परेशान हैं। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों के ध्यान न देने से किसानों में रोष है।
विज्ञापन

कोठीपुर रजबहा को फफूंद रजबहा से पानी की आपूर्ति की जाती है। रजबहा में जैतपुर और महाराजपुर दो माइनर भी हैं लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण डेढ़ माह से रजबहे में पानी नहीं छोड़ा गया है। सिंचाई के अभाव में क्षेत्र के लगभग पैंतीस गांवों के किसानों की लगभग एक हजार एकड़ धान की फसल सूख रही है। किसान प्रति बीघा एक हजार रुपये में पानी खरीदकर सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

आर्थिक बोझ सहना पड़ रहा
क्षेत्र के किसान कांशीराम राजपूत, राधारमण, आत्माराम, प्रमोद, सियाराम, पुरुषोत्तम, रामसिंह, नंद किशोर आदि ने बताया कि रजबहा में डेढ़ महीने से पानी नहीं है। धान की फ़सल बाली पर है। हर तीसरे दिन पानी लगाना पड़ रहा है। फसल बचाने के लिए आर्थिक बोझ सहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिल्ट सफाई के नाम पर खेल
रजबहा संघ के अध्यक्ष गिरधर भक्त मिश्र ने सिंचाई विभाग पर सिल्ट सफाई के नाम पर खेल करने का आरोप लगाया है। कहा कि विभाग द्वारा रजबहों की सफाई कागजों में की गई। रजबहों में पानी आगे नहीं जा पा रहा है और किसान परेशान हैं।

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता तृतीय दिनेश चंद्र ने बताया कि फफूंद और कोठीपुर रजबहा में एक साथ पानी चलने से फोर्स कम है। विभाग ने निर्णय लिया है कि दोनों रजबहों में रोस्टर के हिसाब से तीन-तीन दिन पानी छोड़ा जाएगा ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed