{"_id":"68acad92d295e36e010ea45e","slug":"farmers-stood-in-queue-to-get-fertilizer-even-in-rain-auraiya-news-c-211-1-aur1008-130591-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बारिश में भी खाद पाने के लिए खड़े रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बारिश में भी खाद पाने के लिए खड़े रहे किसान
Tue, 26 Aug 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो -25 एयूआरपी 30 ताजपुर केंद्र पर खाद के लिए लाइन में लगे किसान। संवाद
- फोटो : बारिश के बीच गुजरते लोग।
बिधूना। बारिश के बीच सोमवार को खाद लेने के लिए किसान ताजपुर सहकारी समिति पहुंचे। नंबर आने पर उन्होंने आधार कार्ड व खतौनी के जरिए खाद ली।
यहां पर किसानों को 300 बोरी खाद उपलब्ध कराई गई। बेला में भी किसानों को खाद बांटी गई, लेकिन भटौली व सराय प्रथम में खाद का वितरण नहीं हो सका।
सोमवार को ताजपुर समिति पर खाद पहुंची। किसानों ने बताया कि कालाबाजारी करने वालों पर हुई कार्रवाई के बाद सरकारी दरों पर खाद उपलब्ध हो रही है। किसान धप्पी, राजीव, कुंवरपाल, रामसिंह व आलोक दुबे ने कहा कि कालाबाजारी से राहत मिली है।
ताजपुर समिति के प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार को समिति पर किसानों को खाद वितरण की गई। बेला समिति प्रभारी अभिनाथ ने बताया कि 300 बोरी खाद प्राप्त हुई है। उसका वितरण किया जा रहा है।
उधर, सराय प्रथम व भटौली समितियों पर पहुंचे किसान खाद न होने से मायूस होकर लौट गए। सराय प्रथम समिति के प्रभारी लोकपति त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को 300 बोरी खाद मिलने की उम्मीद है। इसके बाद वितरण किया जाएगा। भटौली के सचिव दीपेंद्र कुमार ने बताया का यूरिया खाद की 300 बोरी मिली थी। इसका किसानों को वितरण किया जा चुका है।