{"_id":"5ebac75b8ebc3e90a939184f","slug":"farmers-should-not-face-any-problem-during-lockdown-auraiya-news-knp559792582","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दौरान कृषि अधिकारी विभिन्न माध्यमों से कृषकों से जुड़े रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के दौरान कृषि अधिकारी विभिन्न माध्यमों से कृषकों से जुड़े रहें
विज्ञापन
फोटो 12एयूआरपी 34- एनआईसी औरैया में प्रदेश के कृषि अधिकारियों को संबोधित करते कृषि राज्य मंत्री ला?
- फोटो : AURAIYA
खरीफ की फसल की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के कृषि अधिकारियों से रूबरू हुए।
जबकि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग को संबोधित किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रदेश के 75 जिलों के कृषि विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान कृषि अधिकारियों से कहा गया कि लॉकडाउन के दौरान वह किसानों से जुड़े रहें। किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
एनआईसी कार्यालय पर आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह ने प्रदेश के कृषि अधिकारियों से कहा कि लॉक डाउन की विषम परिस्थितियों में खेती बाड़ी और किसानों की समस्याओं के प्रति सरकार सजग है।
खरीफ सीजन प्रारंभ होने से पहले ही विभाग द्वारा बीज, उर्वरक, कषि रक्षा रसायनों आदि की पर्याप्त व्यवस्था कर ली है। इससे किसानों को अपनी बुआई समय से करने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई उत्पन्न नहीं होगी।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र एवं राज्य की कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी तत्परता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
लाक डाउन में कृषकों से संवादहीनता की स्थिति न आए। इसलिए अधिकारी कर्मचारी सोशल मीडिया, समाचार पत्रों एवं अन्य प्रसार माध्यमों से कृषकों तक पहुंच बनाए रखें।