फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers engaged in harvesting mustard and digging potatoes

Auraiya News: सरसों की कटाई व आलू खोदाई में जुटे किसान

Mon, 23 Mar 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers engaged in harvesting mustard and digging potatoes
फोटो-22-आलू की खोदाई करते किसान।संवाद
बिधूना। पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव और हल्की बूंदाबांदी के बाद अब मौसम साफ हो गया है। इससे खेतों में काम तेज हो गया है। रविवार को तापमान बढ़ने के साथ तेज धूप निकलने से किसान सरसों की कटाई व आलू की खोदाई में जुटे दिखे।
विज्ञापन


कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया। करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं फसल के लिए अनुकूल बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भले ही आसमान में बादल छाए रहने और मौसम में बदलाव की संभावना है, लेकिन फिलहाल मौसम किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है।
विज्ञापन

तेज धूप और हल्की हवा के कारण सरसों और आलू की तैयार फसलों की कटाई, सुखाई और भंडारण कार्य तेजी से किया जा रहा है। मौसम विभाग की संभावित बारिश की चेतावनी को देखते हुए किसान पूरी सक्रियता के साथ खेतों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed