फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmers' crops ruined by sowing fake onion seeds

Auraiya News: प्याज का नकली बीज बोकर किसानों की फसल चौपट

Thu, 28 Mar 2024 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers' crops ruined by sowing fake onion seeds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। भाग्यनगर ब्लाक के जमौली चंदपुर निवासी किसान संजीव कुमार, हरी कृष्ण व रामबेटी ने बताया कि उन्होंने एक नासिक के लाल प्याज की एक किस्म का बीज दुकान से खरीदा। बीज की घटिया क्वालिटी रही। जिसके चलते उनकी फसल बर्बाद हो गई। 12 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
किसानों का कहना है कि उन्होंने अक्तूबर 2023 में 36 हजार रुपये का 20 किलो प्याज का बीज खरीदा। जिसके बाद नर्सरी तैयार की। तीन एकड़ की फसल तैयार की। सिंचाई, दवाई से लेकर मजदूरी पर तीन लाख रुपये खर्च कर दिए, लेकिन प्याज में गाठ नहीं बनी। खेत के रकबे के लिहाज से 400 क्विटंल प्याज का उत्पादन होना था, लेकिन 10 क्विटंल भी प्याज नहीं हुआ। 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में शिकायत करने पर बुधवार को प्याज की संबंधित कंपनी के अधिकारी खेत पर पहुंचे। किसानों से वार्ता भी की। किसानों ने दुकानदार पर प्याज का नकली बीज देने का आरोप लगाया है। वहीं जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि अभी तक शिकायत नहीं की गई है। यदि किसान शिकायत करते हैं तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed