{"_id":"671fcf20d8498e6fb1045447","slug":"farmers-created-ruckus-alleging-rigging-in-dap-distribution-auraiya-news-c-12-1-knp1061-879175-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: डीएपी वितरण में धांधली का आरोप लगाकर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: डीएपी वितरण में धांधली का आरोप लगाकर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
फफूंद। खाद न मिलने पर किसानों ने साधन सहकारी समिति खानपुर फफूंद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने समिति के सचिव और अन्य कर्मचारी पर ब्लैक में खाद बेचने का आरोप लगाया।
खानपुर फफूंद सहकारी समिति पर लगभग 1400 किसान सदस्य हैं। इसमें 300 से अधिक किसान लेनदेन करते हैं और अन्य किसान समिति से नकद खाद और डीएपी खरीदते हैं। सोमवार सुबह आठ बजे क्षेत्र के 150 से अधिक किसान डीएपी मिलने की उम्मीद में पहुंचे। समिति पर मौजूद कर्मचारी ने प्रति किसान एक बोरी देने की बात कही। किसानों ने फसल में देरी की बात कहकर समिति के कर्मचारियों से अभद्रता शुरू कर दी। यह सचिव और अन्य कर्मचारी समिति पर ताला बंद चले गए। डीएपी न मिलने पर साधन सहकारी समिति पर मौजूद किसान सरनाम सिंह, श्याम सिंह, सर्वेश यादव, नीलेश कुमार, हरनाम सिंह, रामसिंह, जयप्रकाश, जालिम सिंह, अखिलेश, महीपत, जगमोहन, ब्रज मोहन, दिनेश पाल, मानसिंह, विपिन कुमार आदि ने बताया कि वह लोग 15 दिन से चक्कर लगा रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि समिति का सचिव और अन्य कर्मी बड़े व्यापारियों के संपर्क में है। जिन्हें चोरी छिपे डीएपी बेची जाती है और किसानों को लौटाया जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
साधन सहकारी समिति के सचिव सुधीर दुबे ने बताया कि सात ट्रक डीएपी बांटी जा चुकी है। किसानों द्वारा अधिक खाद मांगने का विरोध करने पर वह हंगामा करने लगे। सुरक्षा के कारण समिति बंद करनी पड़ी। पुलिस की सुरक्षा में खाद बांटी जाएगी।
विज्ञापन
दुष्कर्म व छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल की कैद
औरैया। डीजीसी और विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि सहायल थाने में एक अप्रैल 2017 को नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ की रिपोर्ट वादी ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच कर अभियुक्त संजय निवासी करचला थाना सहायल के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत की। यह मामला विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत में चला। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सोमवार को न्यायाधीश ने इस मामले के अभियुक्त संजय को दोषी ठहराया और अभियुक्त संजय को तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया। साथ ही 15 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। ( संवाद )
-- -- -- -- -- -
गुमशुदगी दर्ज
औरैया। क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी अनीता ने दिबियापुर पुलिस को बताया कि पुत्र प्रदीप (19) 26 अक्तूबर को भांजे के साथ ट्रेन से अहमदाबाद से घर आ रहे थे। फफूंद स्टेशन मेरा भांजा ऑटो से घर रसूलाबाद पहुंच गया। लेकिन पुत्र घर नहीं पहुंचा। खोजबीन के बाद भी पुत्र की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ( संवाद )
खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
अछल्दा। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय छछूंद में संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजित हुई। कबड्डी बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय छछुंद व बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय सुर्खीपुर विजेता रहे। लंबी कूंद में उच्च स्तरीय प्रतियोगिता बालक वर्ग में पहले स्थान पर कंपोजिट विद्यालय छछूंद के विशाल, कंपोजिट विद्यालय चिमकुनी के शिवा द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय छछूंद के रवीकेश तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय सुर्खीपुर की वर्षा ने प्रथम, कंपोजिट विद्यालय छछूंद की निशा ने द्वितीय व मोहिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विकास व बालिका वर्ग में रोशनी कंपोजिट विद्यालय छछूंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर में रवीकेश व मोहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
जश्न-ए-गौसुलवरा में मिली नेक राह पर चलने की नसीहत
-सहार के सिरसानी गांव में रविवार की रात हुआ आयोजन-उलेमाओं ने दीन की तालीम पर दिया जोर, बुराई से बचने की हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहार। सिरसानी गांव में जश्न-ए-गौसुलवरा का आयोजन हुआ। इसमें उलेमाओं ने अपनी तकरीर में तालीम हासिल करने पर जोर दिया। नेक रास्ते पर चलने की नसीहत देकर बुराई से दूर रहने पर जोर दिया।
इस्लामी निजामिया कमेटी की ओर हुए जलसे की शुरुआत कुरआन-ए-पाक की तिलावत से की गई। कार्यक्रम की निजामत मौलाना अली चतुर्वेदी जयपुरी ने की। सबसे पहले मुफ्ती रहमत कादरी ने नौजवानों से मुखातिब होते हुए बुराई और खुराफात से दूर रहने की नसीहत की। उन्होंने कहा कि नौजवानों को धर्म और अच्छे कार्यों की ओर ध्यान देना चाहिए ताकि वे सही राह पर चल सकें। इसके अलावा, उन्होंने महफिले अदब की महत्ता पर भी अपनी बात रखी और युवाओं को साहित्य से जुड़ने पर जोर दिया।
अगले महीने निपुण असेसमेंट टेस्ट, तैयारी पर चर्चा
-18 और 19 नवंबर को होने वाले एनएटी की जानकारी मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। अगले महीने निपुण असेसमेंट टेस्ट होना है। 18 और 19 नवंबर को होने वाले टेस्ट से पहले उसकी तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को डायट में हुई बैठक के दौरान इसकी जरूरी जानकारी दी गई।
अजीतमल के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सभागार कक्ष में सोमवार को हुई बैठक में जिले के चार ब्लॉक से आए हुए संकुल शिक्षक शामिल हुए। डायट प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत ने अजीतमल, औरैया ग्रामीण, सहार और एरवाकटरा ब्लॉक से आए हुए संकुल शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि निपुण एसेसमेंट टेस्ट परीक्षा परख एप के माध्यम से 18 और 19 नवंबर को होनी है। इस परख परीक्षा से पूर्व प्री टेस्ट प्रत्येक विद्यालय के छात्रों को ओएमआर शीट पर अभ्यास जरूर कराएं। इसके लिए 100 रुपये कंपोजिट ग्रांट से खर्च कर सकते हैं। जिन विद्यालयों में प्रोजेक्ट अक्रियाशील है उन विद्यालयों के शिक्षकों को उपयोग में लाने की हिदायत दी। वहीं डायट प्रवक्ता विजय सिंह राजपूत ने चार दिसंबर को होने वाली एनएएस (नेशनल अचीवमेंट सर्वे) परीक्षा की प्रक्रिया और परियोजना के दिशा-निर्देश को साझा किया, ताकि समस्त शिक्षक संकुल परीक्षा की तैयारी ठीक से करा सकें। एआरपी अमर सिंह और अमित पोरवाल ने विद्यालयों में विज्ञान और गणित किट के प्रयोग और नेट परीक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर चारों ब्लॉकों के संकुल शिक्षक मौजूद रहे।
चार स्कूलों में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए मिले 23.80 लाख
औरैया। जिले के चार परिषदीय स्कूलों में अतिरिक्त भवन व जर्जर बिल्डिंग की जगह दूसरे बनाने के लिए 23.80 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। इसे दिसंबर माह तक खपाते हुए काम पूरा कराए जाने के निर्देश जारी स्तर से जारी किए गए हैं। जिले के परिषदीय स्कूलों में जर्जर भवनों के पुनरुद्धार के क्रम में जिले के चार स्कूलों को शासन स्तर से चुना गया है। वहीं इन स्कूलों में कक्षा के भवनों को बढ़ाने के लिए धनराशि आवंटित की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि शासन स्तर से चार स्कूलों में भवन निर्माण को लेकर 23.80 लाख रुपये जारी किए गए हैं। जल्द ही चिह्नित स्कूलों में काम शुरू कराए जाएंगे।
डीसीएम की टक्कर से कंबाइन मशीन चालक की मौत
- बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर रविवार की देर रात का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कंबाइन मशीन में पीछे बाइक बांधते समय तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में कंबाइन मशीन के चालक की मौत हो गई। जबकि हेल्पर घायल हो गया।
रविवार की देर रात लगभग ढाई बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गांव तुरूकपुर के समीप सड़क किनारे कंबाइन मशीन को खड़ा करके चालक अकील अहमद निवासी बिवलिया बहेड़ी बरेली व इमरान एवं अबसार कंबाइन मशीन में पीछे बाइक बांध रहे थे। तभी तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। अकील अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। एसओ कल्लू कुमार व पुलिस अपराध निरीक्षक विकास कुमार मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी पहुंचाया। साथ ही अकील अहमद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, हत्या का आरोप
- परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
एरवाकटरा। गांव नगरिया समायन में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज न मिलने के चलते फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।
सोमवार की सुबह नगरिया समायन में नवविवाहिता स्नेहा का शव फंदे पर लटके होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में महसौना निवासी मृतका के पिता प्रेमचंद्र ने दर्ज रिपोर्ट में बताया पुत्री स्नेहा की शादी छह अगस्त 2024 को नगरिया समायन निवासी सुनील कुमार से की थी।
अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने उसे शादी के कुछ दिनों बाद से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सोमवार की सुबह नगरिया समायन के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी। वादी ने पुत्री के ससुर बेंचेलाल, सास गुड्डी देवी, पति सुनील कुमार, देवर सुशील कुमार पर फंदे से लटकार हत्या का आरोप लगाया है।
घटना की जानकारी पर सीओ बिधूना भरत पासवान, तहसीलदार अविनाश कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक संत प्रकाश पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक संतप्रकाश पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।