फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   farmer suicide

फांसी लगा किसान ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 18 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
farmer suicide
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के बैलीपुर गांव में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार देर शाम उसका शव कमरे में लटका मिला। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है। वहीं गांव में कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी करने की चर्चा है।
विज्ञापन

बैलीपुर निवासी औसान सिंह (45) सोमवार शाम कमरे में चला गया। काफी देर तक आहट न मिलने पर परिजनों ने आवाज दी तो जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर पुत्र प्रियांशु ने दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन

कुंडे के सहारे पिता का शव फांसी पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों में चर्चा है कि औसान पर काफी कर्ज था, इसी बात से वह परेशान चल रहा था। हालांकि घरवालों ने कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी है। थाना प्रभारी तारिक खान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed