{"_id":"661ed1824e7561b6480bd3f4","slug":"farmer-riding-bicycle-dies-due-to-collision-with-vehicle-auraiya-news-c-211-1-aur1001-111003-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फफूंद। थाना क्षेत्र के दिबियापुर फफूंद मार्ग पर खेत से भूसा लेकर साइकिल से घर जा रहे साइकिल सवार एक किसान को एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद तेजी से भागे वाहन ने एक बाइक सवार को भी चपेट में लिया। दुर्घटना में किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
फफूंद कस्बा से सटे हुए गांव सराएं बिहारी दास निवासी 55 वर्षीय बलराम खेती बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार शाम वह दयाल नगर स्थित अपने खेत से साइकिल पर भूसे का बोरा रखकर घर लौट रहे थे। खगीपुर बंबा मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे किसी वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया।
बलराम की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद वाहन चालक ने भागने के चक्कर में सामने से आ रही एक बाइक में भी टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक दीपू पुत्र अशोक निवासी सराय बिहारी दास भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे।
विज्ञापन
आक्रोशित होकर कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर लकड़ी रखकर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन सीओ अजीतमल राम मोहन शर्मा और थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने कार्रवाई का भरोसा देकर ग्रामीणों को शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक किसान की पत्नी मीरा देवी, पुत्र किशन और गुलशन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सीओ अजीतमल राम मोहन शर्मा ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन की तलाश की जा रही है।