फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmer killed in roadways bus collision

रोडवेज बस की टक्कर से किसान की मौत

Sat, 28 Nov 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed in roadways bus collision
ोटो28एयूआरपी 33- अधेड़ की मौत पर रोते- बिलखते परिजन - फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी मोड़ के पास अवैध कट से सड़क पार करते समय किसान की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांसीपुर-मोहम्मदाबाद निवासी वीरेंद्र सिंह(48) पुत्र गोरेलाल किसान था। वह जलोखर में अपने मामा के गया था। मामा दिग्विजय सिंह इटावा जिले के महेवा व चकरनगर में खंड शिक्षा अधिकारी पर कार्यरत है। शनिवार को उनके साथ आकर अजीतमल क्षेत्र के सिकरोड़ी मोड़ के पास हाईवे पर उतर गया। वहां से बाबरपुर आकर वाहन पकड़ने के लिए अवैध कट से निकल रहा था, तभी औरैया की ओर से आ रही एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस भगा ले गया। हाईवे एंबुलेंस से घायल को सीएचसी अजीतमल भेजा। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई। उसके परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी और पुत्री सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई क्षेत्र के गांव रतनीपुर निवासी कमलेश कुमार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed